जमीन दिलाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी, आरोपी परिवार सहित फरार

रसूलाबाद, कानपुर देहात कोतवाली रसूलाबाद क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित से 2 लाख 50 हजार रुपये लेकर जमीन का बैनामा तक नहीं किया और अब परिवार सहित फरार हो गया।
अंकित गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी वार्ड नं-2 तुलसी नगर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने वार्ड नंबर 13 लोहिया नगर निवासी अपने ताऊ मनोज कुमार से 40×45=1800 वर्गफुट जमीन का सौदा 10 लाख रुपये में तय किया था। सौदा तय होने पर उसने अपने ताऊ को 2,50,000 रुपये नगद दे दिए। ताऊ को ये पैसा 13 जनवरी.2024 को प्रधान नीरज सिंह यादव पुत्र जय सिंह यादव निवासी ग्राम बिरहुन तथा आदिल खां पुत्र कल टेलर के माध्यम से सादे कागज पर लिखकर दिया गया था। जब12 जून 2026 को जमीन का बैनामा होना था, तब प्रार्थी तहसील पहुंचा परंतु उसके ताऊ तहसील नहीं आए। फोन किया तो स्विच ऑफ मिला। जब पीड़ित वार्ड नं-13 लोहिया नगर उसके घर पहुंचा तो वहां ताला लटका मिला। आसपास पूछताछ में पता चला कि आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है। इस संबंध में SHO रसूलाबाद ने बताया कि “यह जांच का विषय है, जांच हो रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद दीक्षित द्वारा कई मनोज कुमार को फोन किया गया परंतु उसने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं पीड़ित अंकित गुप्ता ने SHO रसूलाबाद से प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पैसा वापस दिलाने की मांग की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें