कानपुर देहात मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि किसानो को पशुपालन के व्यवसाय के लिये प्रोत्साहित करते हुये दुग्ध उत्पादन में वृद्धि एवं रोजगार उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से नन्दबाबा दुग्ध मिशन योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के अन्तर्गत 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल (गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति) की गाय की इकाई स्थापित करने हेतु अधिकतम रू0 80000 का अनुदान दिया जायेगा। इच्छुक किसानों द्वारा इस योजना के सम्बन्ध में आवेदन नन्दबाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन दिनांक 11.06.2026 से 10.07.2026 तक किया जा सकता है। योजना के सम्बन्ध में विवरण उक्त पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना की अधिक जानकारी हेतु नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।













