कानपुर देहात के सिकंदरा मे आगामी मानसून और बाढ़ की आशंका के मद्देनजर तहसील प्रशासन सतर्क हो गया इसी क्रम मे नायब तहसीलदार अनिरुद्ध ने बाढ़ प्रभावित ग्राम गौहनी बांगर का दौरा किया उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उन्हें हर विषम परिस्थिति मे प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया चौपाल के दौरान नायब तहसीलदार अनिरुद्ध ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया उन्होंने बताया कि बाढ़ कि स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है अनिरुद्ध ने जनता से समय बनाएं रखने की अपील करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा प्रशासन का पहला और मुख्य उद्देश्य है और आपदा के समय प्रशासनिक टीमें सहयोग के लिए तैयार रहें गी बाढ के दौरान बच्चों की सुरक्षा और विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के लिए गांव मे बाल मित्र नियुक्त किए गए हैं यह बाल मित्र आपदा के समय बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने मे सहायता करेंगे निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल और कानून गो राजस्व निरीक्षक को क्षेत्र पर लागातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर बाढ़ की संभावित स्थिति के मद्देनजर सुरक्षा और राहत कार्य की पूरी रूप रेखा तैयार की इसका उद्देश्य जलस्तर बढ़ने पर तत्काल प्रभाव से राहत कार्य शुरू करना है
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात













