कानपुर देहात पुलिस की बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 21 गुमशुदा लोगों को सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले एक सप्ताह में कुल 21 गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण, स्थानीय सूचना तंत्र के उपयोग और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अकबरपुर, रूरा, गजनेर, रनियां, मूसानगर, सट्टी, देवराहट, डेरापुर, मंगलपुर, बरौर, सिकंदरा, अमराहट, शिवली, रसूलाबाद और भोगनीपुर थाना क्षेत्रों से कुल 21 गुमशुदा/अपहर्ताओं को खोजकर सुरक्षित वापस लाया गया।
सबसे अधिक तीन बरामदगी थाना मंगलपुर क्षेत्र से हुई, जबकि अकबरपुर, रूरा, रनियां और शिवली थाना क्षेत्रों से दो-दो गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया। अन्य थानों से एक-एक व्यक्ति की बरामदगी की गई।
बरामद किए गए सभी लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया गया। अपने परिजनों को सुरक्षित वापस पाकर परिवारों ने खुशी जताते हुए पुलिस टीमों का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और सुरक्षित वापसी जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने या संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें