अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-21 जून 2026 एवं योग सप्ताह के अंतर्गत योगाभ्यास, पोस्टर प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) एवं योग सप्ताह (15 जून से 21 जून 2026) के उपलक्ष्य में आज दिनांक 17 जून 2026 को 50 शैय्या आयुष एकीकृत चिकित्सालय, कानपुर देहात में योगाभ्यास कार्यक्रम तथा दोपहर सत्र में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में जनपद से आए 20 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से स्वस्थ वृद्धावस्था में योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के सकारात्मक प्रभावों को अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा योग के प्रति जागरूकता इन प्रस्तुतियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।कार्यक्रम के दौरान योग नोडल अधिकारी द्वारा साप्ताहिक योग कार्यक्रमों का भ्रमण कर निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती यादव एवं डॉ. अमित सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. बृजेश आर्य के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। योग सप्ताह कार्यक्रमों के अंतर्गत गैरसरकारी स्वयंसेवी संस्था ब्रह्मकुमारी संस्थान, पुखराया में योग प्रशिक्षकों के माध्यम से लगभग 96 प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 350 प्रतिभागियों को योगाभ्यास एवं योग के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु ग्राम प्रधान, ग्राम पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के बैनर के साथ योग कार्यक्रम आयोजित कराने, अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। ज्ञातव्य है कि जनपद में बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न जनजागरूकता एवं योग आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। योग सत्र में पंजीकरण हेतु आयुष मंत्रालय द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 18003157008 के माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें