कालपी जालौन डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तहसील कालपी स्थित यमुना एवं बेतवा घाट से ओवर लोडिंग मौरम एवं बिना प्रपत्र के मौरम रोकने के लिए गठित की टीम बराबर निगरानी रख रही है चैकिंग को मुख्य केंद्र जोल्हूपुर मोड बनाया गया है।
सोमवार के दिन तहसील कैंपस कार्यालय में मौजूद उप जिलाधिकारी अमित शेखर ने एक भेंट में अवगत कराया कि जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे के निर्देश पर यमुना नदी मौरम पटो में जैसे तरी बुल्दा हीरापुर गीता मऊ एवं बेतवा नदी में जैसे भेड़ीघाट पथरेहठा मोहर देवी हिमनपुरा बड़ा गांव आदि पट्टो से निकलने वाली मौरम की निगरानी तहसीलदार अभिनव तिवारी नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला एवं नायब तहसीलदार मुकेश कुमार राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को टीम में सम्मिलित होकर टीम गठित की गई है उक्त टीम अलग-अलग जगह में रहकर दिन रात निगरानी करेगी इतना भी नहीं उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा टीम में जैसे सीओ एआरटीओ खनिज विभाग प्रभारी निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष आदि पुलिस के साथ रात में ताबड तोड़ हाईवे एवं हमीरपुर सड़क पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जबकि पूर्व की रात्रि 19 ट्रकों को पकड़ कर संबंधित मंडी में पुलिस हिरासत में खड़े कराए गए उन्होंने मौजूद चालक एवं परिचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि चैकिंग अभियान अनवरत चलता रहेगा कोई भी ट्रक का मालिक चाहे जितनी पहुंच का क्यों न हो यदि चैकिंग के दौरान अवैध रूप से मौरम भरकर ट्रक में ले जाते समय सड़कों में यदि दिखाई दिया तो ऐसे ट्रकों को किसी भी सूरत में छोड़ नहीं जाएगा हर हाल में पकड़ कर जुर्माना लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी अब ट्रक मालिक एवं चालकों को अवैध रूप से मौरम का व्यापार करना दिनों दिन महंगा पड़ेगा यदि सरकार या जिलाधिकारी के निर्देश पर दिए गए अनुबंध पत्र के तहत कोई भी घाटों से मौरम भरकर ट्रक सड़कों पर चलेंगे ऐसे ट्रकों के अभिलेख देखकर जाने के लिए बेहिचक हरी झंडी देना मेरी आदत में शुमार होगा मेरे रहते हुए मौरम में जो गोरख धंधा होता था वह गोरख धंधा ट्रक मालिक एवं चालक स्वत: बंद कर दें नहीं तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










