कानपुर देहात जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सत्र 2026-27 में जनपद कानपुर देहात में संचालित निःशुल्क कोचिंग केन्द्रों पर प्रतियोगी परीक्षा यू०पी०एस०सी०, यू०पी०पी०सी०एस०, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेई, एसएससी, यूपीएसआई, एअरफोर्स व अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं की परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग में पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है, जो छात्र-छात्रायें यू०पी०पी०एस०सी०, यू०पी०पी०सी०एस०, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेई, एसएससी, यूपीएसआई, एअरफोर्स व अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं में आगामी समय में सम्मिलित होना चाहते है. ऐसी इच्छुक छात्र-छात्रायें राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मूसानगर तथा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कक्ष सं० 106 विकास भवन माती, कानपुर देहात से प्रवेश हेतु आवेदन पत्र फार्म प्रातः 10:00 बजे से 05:00 बजे तक प्राप्त एवं जमा कर सकते है। उपर्युक्त विज्ञप्ति के अनुसार निम्नांकित कोर्सों हेतु न्यूनतम अर्हता निम्नलिखित हैः- 1- यू ०पी०एस०सी० / यूपीपीसीएस स्नातक अंतिम वर्ष या पूर्ण हो। 2- एनडीए, सीडीएस, एसएससी, एअरफोर्स व अन्य एक दिवसीय परीक्षा-न्यूनतम इण्टरमीडिएट/अधिकतम स्नातक । 3- नीट- इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग (Mathematics) अध्ययनरत / उत्तीर्ण । 4- जेई- इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग (Mathematics) अध्ययनरत / उत्तीर्ण ।










