भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन इको पार्क माती में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि एवं विधायक मूलचंद निरंजन ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा एनडीए सरकार ने केंद्र में अपने गौरवशाली 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं साल 2014 से शुरू हुआ यह सफर आज 2026 में भारत को एक नई ऊंचाई पर ले आया अनुच्छेद 370 का खात्मा, तीन तलाक की समाप्ति और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसे निर्णयों ने देश को वैचारिक रूप से मजबूत किया है।डिजिटल और आर्थिक क्रांति: जन धन योजना से लेकर यूपीआई डिजिटल पेमेंट्स तक, आज भारत दुनिया का डिजिटल लीडर बन चुका है। हालिया आर्थिक आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत 7.7 प्रतिशत की मजबूत विकास दर से आगे बढ़ रहा है जनकल्याणकारी योजनाएं: उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना और आयुष्मान भारत ने करोड़ों गरीबों के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाया है सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत: ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत आज भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए फाइटर जेट्स और मिसाइलें खुद बना रहा है। रक्षा क्षेत्र में हुए तकनीकी सुधारों से देश की सेनाएं और अधिक आधुनिक हुई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने हाल ही में अपने संबोधन में कहा था साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करना है। आज का भारत सेमीकंडक्टर निर्माण, एआई ग्रीन एनर्जी और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा मोदी एवं योगी की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं पहले जहां देश में घोटाले का दौर होता था जातिवाद भ्रष्टाचार अत्याचार प्रमुख मुद्दे हुए करते थे आज 12 साल के अवसर पर लोग विकास की बात कर रहे हैं यह सब डबल इंजन की सरकार के द्वारा संभव हुआ है इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला विधायक पूनम शंखवार नीरज रानी पूर्व विधायक विनोद कटियार डॉक्टर सतीश शुक्ला जिला महामंत्री बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान श्याम मोहन दुबे कार्यक्रम संयोजक बृजेंद्र सिंह नीरज पांडे सुमित दिवाकर विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे









