बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून एवं योग सप्ताह 15 जून से 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में आज दिनांक 16 जून 2026 को 50 शैय्या आयुष एकीकृत चिकित्सालय कानपुर देहात में योगाभ्यास कार्यक्रम एवं दोपहर सत्र में ‘आधुनिक युग में योग का महत्व’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में जनपद से आए 20 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया और अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन डॉ रोहणी सिंह एवं डॉ शिवम सिंह ने किया । कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सालय अधीक्षक डॉ बृजेश आर्य एवं नोडल अधिकारी योग डॉ पवन सिंह के सानिध्य में किया गया।
ज्ञातव्य है जनपद में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून एवं योग सप्ताह 15 जून से 21 जून 2026 के उपलक्ष्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कराया जा रहा है।
योग सत्र में पंजीकरण कराने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18003157008 पर कॉल कर कराया गया।














