जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष और प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें