विकास खण्ड अमरौंधा में  राकेश सचान कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ मेले का किया जाएगा आयोजन

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में खण्ड विकास अधिकारी अमरौधा ने बताया कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में दिनांकः-07 जून 2026 से केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के एतिहासिक अवसर पर विकास खण्ड अमरौधा में व्यापक स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यकमों की उपलब्धियों तथा जन सामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु शासन के नीतिगत निर्णयों, जन-केन्द्रित विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति तक को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जन कल्याण एवं जन अभियान के रूप में दिनांक:-16.06.2026 को विकास खण्ड अमरौंधा में समय 11.00 बजे  राकेश सचान  कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं कार्यकमों का स्टाल लगाते हुये जन सामान्य को योजनाओं की जानकारी के साथ ही पात्र व्यक्तिओं का पंजीकरण किया जाएगा। उक्त स्वास्थ्य मेले में केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं-यथा आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पी०एम० मातृ वन्दना योजना, पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना, पी०एम० स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये लाभाथियों की सफलता की कहानियां प्रादर्शित की जायेगी। राज्य सरकार की योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना, मुख्मंत्री बाल योजना आदि का प्रचार-प्रसार करते हुये पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के सफल पर्यवेक्षणीय हेतु जनपद स्तर से डा० जय गोविन्द मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात को नोडल अधिकारी एवं अनिरूद्ध सिंह चौहान परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कानपुर देहात को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें