कुठौंद (जालौन) थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम नौरेजपुर पीपरी निवासी रश्मी दोहरे (25 वर्ष), पत्नी जितेन्द्र दोहरे की एक निजी अस्पताल राधे हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हालत बिगड़ जाने से मौत हो गई। मृतका के पति का कहना है अस्पताल संचालक डॉ ब्रजेश तिवारी है वहीं नवजात शिशु भी जीवित नहीं बच सका। जच्चा-बच्चा दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर रश्मी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल राधे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसकी डिलीवरी नीलम नाम की नर्स ने की प्रसव के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मृतक के घर वालों का आरोप है कि बिगड़ी हालत को देखकर अस्पताल वालों ने उसको औरैया पर्सनल गाड़ी पर्सनल गाड़ी से ले जाकर चिचोली अस्पताल छोड़ दिया लेकिन रश्मी और उसके नवजात शिशु को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन निजी अस्पताल के उपचार और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। एसीएमओ अरविंद भूषण से बात की गई उन्होंने बताया की जितने भी फर्जी अस्पताल चल रहे हैं ।उन पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी यदि परिजनों द्वारा कोई शिकायत की जाती है। तो स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।पति की तहरीर पर पुलिस विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिवारी जनों की मांग है कि डाक्टर तथा २ नर्सों को गिरफ्तार किया जाए।












