रसायन-मुक्त और सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार की बड़ी पहल
कानपुर देहात उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि खेत बचाओं अभियान/धरती माता बचाओं एवं विकसित कृषि सकंल्प कें सयुंक्त अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा देश में रसायन-मुक्त और सतत कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनंाक 18.06.2026 को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती की जनपद स्तरीय कार्यशाला एव खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/मेला-2026 तथा दिनांक 19.06.2026 को प्राकृतिक खेती तकनीकी/मक्का खरीफ गोष्ठी आयोजन प्रातः 9ः00 बजे से ईको पार्क, माती, कानपुर देहात में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनपद में प्राकृतिक खेती की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाना और इसके दूरगामी लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। दो द्विवसीय कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र/कृषि विश्वविद्यालय के व़ैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती के विषय पर तकनीकी जानकारी साक्षा की जायेगी तथा जनपद स्तरीय अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग के साथ साथ विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विशेष स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनमानस और किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित कल्याणकारी योजनाओं तथा विभागीय कार्यक्रमों की विस्तृत व प्रामाणिक जानकारी दी जाएगी।
प्राकृतिक खेती के संदेश को समाज की जड़ों तक पहुँचाने के लिए इस कार्यशाला में शिक्षा विभाग की भी महत्वपूर्ण सहभागिता तय की गई है। जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के इच्छुक शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का नामांकन कराकर उन्हें इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि वे इस पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धति को समझकर नई पीढ़ी को भी इसके प्रति जागरूक कर सकें।










