कानपुर देहात। उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड क्षेत्र संदलपुर तहसील सिकंदरा कानपुर देहात में किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभाग के माध्यम से बेरोज़गार व शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का उद्योग स्थापित किए जाने हेतु प्रोत्साहित व जागरूक किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम०एल०सी० अरुण पाठक जी, विशिष्ट अतिथि राहुल तिवारी ब्लॉक प्रमुख, कानपुर देहात द्वारा शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आये आगंतुकों व सहभागियों को उद्योग की स्थापना किए जाने हेतु कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, टूलकिट वितरण आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। तथा अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा उनके विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में भी ब्लॉक से आए हुए ग्राम प्रधानों एवं अधिक संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अग्निहोत्री ज़िला ग्रामोद्योग अधिकारी कानपुर देहात, अनिरुद्ध सिंह जी परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास), आशुतोष शुक्ला, खंड विकास अधिकारी, एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को रोज़गार संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अंकिता वरिष्ठ सहायक, राकेश कुमार गुप्ता अनुदेशक-चर्म, निखिल मिश्रा फैकल्टी आरसेटी, शिवम शुक्ला,आदि उपस्थित रहें।












