कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
वहीं जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनते रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन का विश्वास मजबूत करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता दोहराई।










