पुखरायां कानपुर देहात।।। आज कस्बा पुखरायां में स्थित भोगनीपुर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बूथ पुननिरीक्षण के संबंध में सभी मुख्य राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर सभी बूथों पर विस्तृत चर्चा की गई।। जिसमें समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को कई बूथों के बारे अवगत कराया और उनको ठीक कराने के लिए भी कहा।। उपजिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सिंह ने निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के सभी बूथों का निरीक्षण कर जिन बूथों में 1200 से अधिक मतदादा है तो उन बूथों पर मतदाताओं की संख्या को कम कर बूथ बढ़ाने का काम किया गया पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 26 नये बूथ बनाए गए हैं,उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से भी अगर आपकी भी जानकारी कोई ऐसा बूथ हो जिसकी बिल्डिंग सही न हो या गांव से बूथ की दूरी अधिक हो, या कोई नया बूथ बनना हो तो अवश्य अवगत कराए तो हम जांच कराकर अवश्य निस्तारण करेंगे।।।











