कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई: वांछित महिला गिरफ्तार, जुआ खेलते चार आरोपी पकड़े गए

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की।
थाना मंगलपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 156/2026, धारा 103(1)/238ए बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्ता रेखा (30 वर्ष) पत्नी वीरू निवासी चन्द्रपुरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
वहीं थाना शिवली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुज शुक्ला, सुनील कुमार, अनिल कुमार और जीतू कुमार वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा संख्या 208/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की।
इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 24 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की।
थानावार कार्रवाई में अकबरपुर से 1, रनियां से 2, भोगनीपुर से 2, मूसानगर से 2, रूरा से 2, गजनेर से 4, डेरापुर से 1, राजपुर से 1, बरौर से 4, शिवली से 3 तथा रसूलाबाद से 2 व्यक्तियों का चालान किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें