औरैया – आज थाना एरवाकटरा परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में थाना प्रभारी गंगा दास गौतम की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इस दौरान राजस्व विभाग के लेखपाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा शेष शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा समाधान दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध हो सके।












