रसूलाबाद कानपुर देहात। सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले बलवीर का शव पोस्टमार्टम के बाद जब गांव वापस पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया क्षेत्र से कई लोग उनके घर पर पहुंचे।
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामकृष्ण नवादा निवासी बलबीर सिंह यादव उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र बच्चन लाल अपनी भांजियों को दवा दिलाने के लिए ककवन जा रहे थे तभी थाने के नजदीक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया जिससे से उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब वापस घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी दो बेटे विवेक व विशेष तथा बिटिया नंदिनी का रोल होकर बुरा हाल हो गया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे तथा बेहद सरल और सीधे स्वभाव के थे। जिसने भी घटना की जानकारी सुनी वह सभी लोग गांव पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।












