शिवली कानपुर देहात। शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने कस्बे की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल।कुछ देर के लिए तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश होने से जगह जगह पर जबरदस्त तरीके से जलभराव हो गया। गली मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। कस्बा शिवली में जल निकासी के मुख्य रास्ते पूरी तरह से जाम होने से कस्बा वासियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। कस्बे के शिवाजी नगर सुभाष नगर गांधीनगर शंकर नगर एवं शंकर नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझते हुये घर से निकलने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। मात्र आधे घंटे की झमाझम बारिश ने शिवली नगर की जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। कस्बा वासी नगर पंचायत प्रशासन की जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। लोगों को पिछले वर्षों की तरह इस बार भी जलभराव की समस्या सताने लगी है।
बताते चलें कि नगर पंचायत शिवली के जल निकासी के जो मुख्य रास्ते साफ न होने के कारण गुरुवार की सुबह हुई जोरदार बारिश से शिवली कस्बे के गांधीनगर शिवाजी नगर शंकर नगर आदि मोहल्लों की गलियां पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। गलियों में जबरदस्त तरीके से जलभराव हो जाने के कारण लोग कुछ समय के लिए घरों में कैद होकर रह गए। बाजार चौराहे पर पानी भर जाने से सबसे अधिक समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा क्योंकि यह कस्बे का मुख्य मार्ग है। नगर की अन्य गलियों में भी कीचड़ युक्त जल भर जाने से कस्बा वासियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बरसाती नालों की सफाई की औपचारिकता पूरी की गई थी बल्कि बस स्टॉप के एक पट्टी के नाले की सफाई ही नहीं करवाई गई थी। इस वर्ष बरसाती नालों की सफाई न करवाये जाने का खामियाजा कस्बा वासियों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस थोड़ी सी बारिश में जब कस्बे की गलियों का यह हाल है तो बारिश के दिनों में क्या होगा क्या बीते कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी लोगों को जलभराव समस्या से जूझना पड़ेगा। अगर कहीं ठीक-ठाक बरसात हुई होती तो इस कस्बे का नजारा ही कुछ और होता। अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जोरदार बारिश होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है सफाई कर्मियों की टीम लगाकर जल निकासी का प्रबंध किया जा रहा है।














