कालपी जालौन – गुरुवार के दिन प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी एवं चौकी के उप निरीक्षक द्वारा दो लोगों को क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया साथ में 41 क्वार्टर बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तिवारी के कुशल निर्देशन में रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं मुखबिर की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचकर ग्राम रायण दिबारा निवासी शंकर पुत्र दयाशंकर 20 क्वार्टर देशी शराब के झोला में भरकर अपने गांव बिक्री हेतु लिए जा रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया तथा क्वार्टर बरामद किए इसी क्रम में ज्ञान भारती छौक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं मुखबिर की सूचना मिलते ही ग्राम सरसेला तिराहे में पहुंचकर उक्त गांव के निवासी मुकुंद पुत्र बृजलाल झोला मे देशी शराब के क्वार्टर भरकर अपने गांव बिक्री करने हेतु लिए जा रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया साथ में क्वार्टर बरामद किया उक्त घटनाओं में अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम जुर्म धारा 60 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक पुत्तू लाल को जांच सौंपी ताबड़तोड़ क्वार्टर की बरामदी से शराब तस्करों के बीच हड़कंम मच गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













