कालपी जालौन – गुरुवार को दोपहर लगभग 3 बजे 12 वर्षीय किशोर युवक कूलर में आ रहे विद्युत करंट की चपेट में अचानक आकर इलाज के लिए जाते समय रास्ते में दर्दनाक मृत्यु हो गई मृत्यु की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
खबर के मुताबिक सीकरी रहमानपुर तथा टरननगंज कालपी निवासी त्रिभुवन सिंह का इकलौता किशोर पुत्र नंदू घर पर मौजूद था वही कूलर में आ रहे विद्युत करंट से करंट लग जाने पर बुरी तरह हालत बिगड़ गई घर पर मौजूद परिजन लोग आनंन-फानन किशोर युवक को बिगड़ी हुई हालत में उठाकर जिला कानपुर देहात अकबरपुर गौरी अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में किशोर युवक ने दम तोड़ दी फिर भी अस्पताल में पहुंचे अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने जांच की जांच उपरांत नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित किया वहीं पर मौजूद परिजन लोग रो-रो कर बेहाल हुए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













