पत्रकार को हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी वसूलने एवं जान से मारने की दी धमकी फिर भी रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की

कालपी जालौन – नगर में दो दिन पूर्व पत्रकार को अपराधी व्यक्ति ने रंगदारी पैसा वसूलना न देने पर जान से मारने की धमकी दी उक्त घटना में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने एवं सुरक्षा की गुहार लगाई।
नगर के मोहल्ला राम चबूतरा निवासी पीड़ित पत्रकार अशोक परिवार ने मंगलवार के दिन कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को शिकायती पत्र प्रस्तुत करने के उपरांत उन्होंने गुरुवार के दिन शिकायत की छाया प्रति देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 09 जून 2026 समय लगभग 5 बजे सांय हिस्ट्रीशीटर सजा याफ्ता एवं जिला बदर अभियुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला पुत्र छन्नू लाल गुप्ता निवासी टरननगंज कालपी हमारे प्रतिष्ठान पर आया और प्रतिष्ठान के अन्दर मौजूद हमारे कर्मचारी शिवेन्द्र कुमार पुत्र प्रभुदयाल निवासी आलमपुर कालपी को भद्दी भद्दी गाली देते हुए जबरन 5000 रूपए मांगने लगा और बोला रूपया देदो नही तो तुम्हे और तुम्हारे मालिक अशोक कुमार पुरवार को गोली मार दूंगा घटना की सूचना शिवेन्द्र कुमार ने मुझे मोबाइल पर दी सूचना मिलते ही मैने तत्काल 112 को समय सांय 6 बज कर 5 मिनट पर सूचना दी, सूचना पा कर जब 112 की पुलिस हमारे प्रतिष्ठान पर पहुंची पुलिस के पहुंचने के पहले ही प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला भाग गया घटना की जानकारी मिलते ही मुन्ने खां पुत्र शेख मुहम्मद नि० नई बस्ती रामचबूतरा कालपी एवं राम जीवन पुत्र प्रभुदयाल नि० आलमपुर हमारे प्रतिष्ठान पर पहुंच गये साथ ही अवगत कराना है कि आये दिन प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला मुझे रात्रि के समय जब मै दूध लेने जाता हूं या अन्य किसी काम से या समाचार संकलन के लिए रात्रि में घर से बाहर निकलता हूं तो प्रदीप कुमार उर्फ लल्ला अवैध तमन्चा लहराते हुए धमकाता है कि रंगदारी का रूपया 10000 रूपए महीना देना शुरू कर दो नही तो जिन्दा नही रह पाओगे इस अपराधिक कृत्य में इसके अन्य सहयोगी कन्हैया गुप्ता, अमन एवं वैभव का पूर्ण रूप से सहयोग रहता है यह भी अवगत कराना है कि प्रार्थी मान्यता प्राप्त पत्रकार भी है हमारी ख्याती एवं प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उदेश्य से इनका पुत्र कन्हैया गुप्ता हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगा कर एवं झूठी शिकायत करता रहता है तथा धमकी भी देता है कि हमारे पिता जी के खिलाफ यदि पुलिस में कोई भी कार्यवाही शिकायत या कोई भी प्रार्थना पत्र दिया तो तुमको झूठे आरोपों में फसा दूगां प्रार्थी वर्तमान समय में लगभग 68 वर्ष का वरिष्ठ नागरिक है झूठी एवं मनगढ़ंत शिकायत के कारण प्रार्थी मानसिक रूप से परेशान है जिसके कारण ब्रेन हेमरेज एवं हृदय गति रूकने जैसी घटना का शिकार हो सकता है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें