कालपी जालौन – बीती रात 34 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र ठाकुरदास निवासी निनावली बुधवार रात्रि को हाईवे में सफर कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह से घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने हाईवे सड़क पर पड़े घायल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













