कालपी जालौन – मार्क ड्रिल शिविर में मौजूद उप जिलाधिकारी की निगाहें मौरम भरे ओवर लोडिंग ट्रक पर गई उसी समय वह भड़क उठे तत्काल ट्रक को पकड़वाकर मंडी कालपी में पुलिस अभिरक्षा में खड़े करने के निर्देश दिए ट्रक पकड़े जाने पर यमुना के तरीबुल्दा घाट एवं हीरापुर घाट में ट्रक चालकों ट्रक मालिकों के बीच हड़कंप मच गया।
गुरुवार के दिन बाई घाट एवं पीला घाट यमुना तट के बीच बाढ से निपटने तथा बचाव के आयोजित शिविर में उप जिलाधिकारी अमित शेखर राजस्व टीम के साथ मौजूद थे वहीं तट के समीप रास्ते से निकल रहे मौरम भरे ओवर ट्रक को रोका उसी समय ट्रक को खड़ा कर चालक मौका पाकर भागने में सफल हुआ उन्होंने नाराजगी जाहिर की तत्काल उन्होंने ट्रक को पकड़वाकर मंडी कालपी पुलिस हिरासत में खड़ा करने तथा आरटीओ एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













