माती, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय माती में महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा काशिफ खान अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, अघोषित विद्युत कटौती, NEET पेपर लीक प्रकरण, PDA एवं OBC आरक्षण में कथित अनियमितताओं तथा 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में कमी, बिजली दरों में राहत, अघोषित कटौती पर रोक, NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच तथा PDA और OBC वर्ग के अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार यादव, लाखन सिंह यादव, वीर सिंह यादव, पूर्व विधायक दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव, शांति शरण यादव, सुभाष मिश्रा, सुरेंद्र यादव, सुभाष यादव, राजकुमार त्रिवेदी, धर्मेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा काशिफ खान, जोन प्रभारी उवैस दीवान, काजिम अली, सभासद अखिलेश यादव, अजीत यादव, फरीद शाह, अबु अजहरी, अब्बास रिजवी, आरिफ खान बिल्हापुर, दानिश जैकर, खालिद खान, कुलदीप यादव, आफताब कुरैशी, आरज़ू कुरैशी, असद कुरैशी, अरविंद यादव, सीता यादव, महेश शंखवार, पंकज बाल्मीकि, सलमान अली, अबु खान, रिजवान अली, मुन्ना खान, रफीक अली, बबलू शंखवार, रशीद खान, शाहीन रायन, विनोद निषाद एवं राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और PDA के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
अंत में विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी, समाजवादी विचारधारा और PDA की मजबूती के लिए हमारा संघर्ष निरंतर चलता रहेगा।”













