जालौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मसालों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

जिलाधिकारी  जालौन राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ0 जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन की टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों विशेषकर खाद्य मसालो की रोकथाम के लिए टीम द्वारा स्थान गोपाल गंज बंबई रोड स्थित एस एस ट्रेडर्स प्रो शिशिर गुप्ता के प्रतिष्ठान से हल्दी पाउडर व सब्जी मसाला का नमूना संग्रहित किया गया तथा स्थान करमेर रोड़ उरई पर स्थित ए वी आर एंटरप्राइजेज प्रो0 अवनेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ हल्दी पाउडर व सब्जी मसाला का नमूना संग्रहित किया गया साथ ही राठ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट से खाद्य पदार्थ हल्दी पाउडर का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें