झीझक कानपुर देहात। कस्बा झीझक में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना मान्यता व डिग्री और आवश्यक चिकित्सीय योग्यता के कुछ लोग खुलेआम क्लीनिक संचालित कर रहे हैं तथा हर प्रकार की बीमारी का इलाज करने का दावा कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों के अनुसार मरीज चाहे किसी भी बीमारी से ग्रसित हो, अधिकांश को बोतल (आईवी ड्रिप) चढ़ाकर इलाज किया जा रहा है और इसके बदले उनसे भारी रकम वसूली जा रही है। भीषण गर्मी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीण एवं गरीब मरीज ऐसे क्लीनिकों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
लोगों का कहना है कि इन क्लीनिकों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं, जिससे अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के हौसले बुलंद हैं।कस्बा झीझक मे इस समय झोलाछाप डॉक्टरों की बाड़ सी आ गई है क्योंकि गर्मी के मौसम में लोग अत्यधिक बीमार पड़ते है ।ऐसे में थोड़ा बहुत पढ़े लिखे लोग खुद को डॉक्टर बताकर इलाज करना शुरू कर देते है ।विभाग द्वारा इनके विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ये कुरकुर्मुते की तरह अपने पांव पसार रहे है।कस्बा झींझक के दवारिकागंज गंज मोहल्ले मे एक भी एक क्लीनिक खुला है।लोगो का आरोप है कि बिना कोई डिग्री के लोगो का इलाज कर उनसे बड़ी रकम वसूल की जाती है। क्षेत्र के नागरिकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रशासन से मामले की जांच कर ऐसे क्लीनिकों के संचालन की वैधता की पड़ताल करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।चिकित्साधिकारी झींझक डा पीयूष ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।बिना डिग्री अगर इलाज करते हुए पाए गए तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।










