नोडल अधिकारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

 

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने तथा सार्वजनिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर।

सीएम डैशबोर्ड, कानून व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा।

कानपुर देहात आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग/नोडल अधिकारी जनपद कानपुर देहात जी.एस. प्रियदर्शी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, विकास एवं निर्माण कार्यों, कानून व्यवस्था, सीएम डैशबोर्ड तथा मंत्री एवं नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित पूर्व बैठकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर एकीकृत मालखाना स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। साथ ही विभिन्न थानों में खड़े जब्त वाहनों के लिए एकीकृत सेंट्रल यार्ड विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस संबंध में अवगत कराया गया कि एकीकृत यार्ड के निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है। नोडल अधिकारी द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी ने जनपद के सभी अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि बड़े विद्यालयों का भी फायर ऑडिट कराया जाना चाहिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने पुलिस लाइन रोड के चैड़ीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि योजना अंतर्गत प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का सुझाव दिया गया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को सभी सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई एवं उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजना अधिकारी नेडा को उनके विभाग के अंतर्गत निर्मित शौचालयों का संचालन सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार उन्हें नगर पंचायतों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी ने विद्युत सखियों को और अधिक सक्रिय किए जाने पर बल दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। बैठक में बाढ़ प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति वितरण की समीक्षा भी की गई। इस संबंध में उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित किसानों को क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया जा चुका है। नोडल अधिकारी ने विद्युत विभाग को बड़े बकायेदारों से प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग के अंतर्गत स्थापित इन्क्यूबेशन सेंटर को इसी माह संचालित करने के निर्देश दिए। सहायक श्रमायुक्त को जनपद में श्रमिकों की सुविधा हेतु लेबर अड्डों की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक माह समय से विद्युत बिल उपलब्ध कराने, बड़े बकायेदारों से वसूली सुनिश्चित करने तथा कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए तथा विद्युत सखी के माध्यम से बिल संग्रहण को बढ़ावा दिया जाए। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा कार्यदायी संस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को डैशबोर्ड पर अद्यतन आंकड़े समय से फीड करने एवं विभागीय योजनाओं में प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जय गोविन्द, प्रभागीय वनाधिकारी ए.के. पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें