पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्र का एएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बुधवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
एएसपी ने श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज, मुहम्मदपुर स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, फायर फाइटिंग उपकरणों, प्रवेश-निकास द्वारों पर चेकिंग व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़भाड़ और अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें