जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देने के बाबजूद थाना कुठौंद पुलिस से पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय

 

सूत्रों के हवाले से हुआ ज्ञात मंत्री से ताल -मेल अपराधी बेखौफ पीड़ित खा रहा है दर-दर की ठोकरें

कुठौंद जालौन। पीड़ित शिकायत कर्ता अशर्फी लाल राठौर पुत्र मथुरी प्रसाद राठौर निवासी ग्राम कुरौली थाना कुठौंद ने दिनांक 22/5/2026 को शाम लगभग 6:30 बजे निजी ट्यूबवैल से आठ पाइप पिलास्टिक के जिनको दूसरे किसान के खेत में पानी ले जाने के लिए राम बाबू प्रजापति के खेत से होकर के लक्ष्मण के खेत में पानी लगा था।उसी समय ग्राम पंचायत कुरौली प्रधान देवेन्द्र कुमार के द्बारा राम बाबू प्रजापति के खेत में खड़ी गैंहू की फसल की अवशेष पराली को जलाया गया। जबकि शासनादेश यह भी चल रहा है कि किसी भी खेत में पराली जलाने पर की जायेगी कानूनी कार्यवाही फिर भी उपरोक्त द्बारा इतनी बड़ी रिस्क लेकर पराली जलाई दी गई। जिससे पीड़ित के खेत में डले पाइप जलकर राख हो गये है। जिससे पीड़ित को लगभग पन्द्रह हजार रूपए का नुक़सान हुआ है। इन्हीं पाइपों के द्वारा अपने फसल की सिंचाई करता था। पीड़ित को शिकायत किए करीब बीस दिन बीत गए का इंतजार करने के बाद तहसील माधौगढ़ में समाधान दिवस के आयोजन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 6/6/2026 को शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन अभी तक थाना कुठौंद पुलिस द्बारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। पीड़ित द्बारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति का विशेष ताल -मेल एक मंत्री से होने के बजह से शासन तथा प्रशासन से न्याय मिलने की उम्मीद असम्भव प्रतीत होती नजर आ रही हैं। यदि ऐसे व्यक्ति जिसकी पहुंच मंत्री तक हो उसका भला कोई क्या बिगाड़ सकता है। पीड़ित का कहना है कि जब तक हमें न्याय न्याय नहीं मिलता तब तक हम अपनी आवाज को दबायेगें नहीं। हमारे साथ हुए अन्याय के संबंध में शासन तथा प्रशासन के उच्च अधिकारियों तक अपनी आवाज को पहुंचाने का प्रयास कमजोर नहीं होने देंगे। पीड़ित का यह प्रण है हम जब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक दूध का दूध पानी का पानी नहीं होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें