डबल इंजन सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना: राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला

 

कानपुर देहात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विधानसभा अकबरपुर-रनिया क्षेत्र के ग्राम जगनपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्रा के साथ ग्रामवासियों की विभिन्न निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, आवास, पेंशन तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित मांगें और शिकायतें रखीं। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, हर घर जल एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चौपाल में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके अनुभव भी साझा किए गए। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सुधार हो। इस दौरान रविशशि द्विवेदी, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार संजय द्विवेदी, शिवा पांडेय, रविन्द्र मिश्रा, हरीश राठौर, प्रवीण सिंह, विवेक कुमार, शुशीला त्रिपाठी, अरुणा देवी, माधुरी तिवारी, अजय कुशवाहा, बंदना कमल, मनोज कुमार, गिरजेश, लीलावती, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें