कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों की जांच की गई।
अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 221 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












