मूसानगर कानपुर देहात। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूसानगर में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया इसमें 55 मरीजों की ओपीडी की गई साथ ही एचपीवी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर पूनम शर्मा ने बताया कि इस समय बिशन गर्मी के चलते फंगल इन्फेक्शन, आंख दर्द आदि के मरीज आ रहे हैं। सभी को दवाई दी जा रही हैं । रैपिड टेस्ट के द्वारा खून मलेरिया आदि की जांच की जा रही है लेकिन पिछले दो दिन पहले लैब टेक्नीशियन का स्थानांतरण होने की वजह से जांच बाधित है। जबकि लैब टेक्नीशियन की बहुत जल्द तैनाती होगी आरोग्य मेले में 55 मरीजों की ओपीडी की गई साथ ही 6 लोगों के एचपीवी सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाई गई। बसौरा थाना रेवना कानपुर निवासी राधा देवी पत्नी गुलाब अपने 15 वर्षीय पुत्र को इलाज करने के लिए कर पहुंची उन्होंने बताया कि उनके पुत्र आदित्य ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ पी लिया। डॉ पूनम शर्मा ने बताया कि आदित्य को प्राथमिक इलाज देकर पुखरायां सीएससी के लिए रेफर कर दिया गया है। समस्त स्टाफ में पंकज सचान फार्मासिस्ट उपमा सचान स्टॉप नर्स रमा देवी बी एच डब्लू, मौजूद रहे।













