जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में जनसामान्य की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेंशन, आवास, राशन, भूमि विवाद एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए।प्रत्येक प्रकरण में स्थलीय जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर संतुष्टिपूर्ण निस्तारण कराएं।












