तेज आंधी में मकान पर गिरा नीम का पेड़, दीवार ढही; महिला समेत कई लोग घायल

रसूलाबाद कानपुर देहात। देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान क्षेत्र के झींगापुरवा गांव में घर के बाहर खड़ा नीम का पेड़ अचानक मकान पर गिर पड़ा जिससे मकान की दीवार ढह गई। हादसे के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। दीवार गिरने से घर में अफरा तफरी मच गई और परिवार के कई सदस्य चोटिल हो गए।
झींगापुरवा गांव निवासी कन्हैयालाल पुत्र रामभजन ने बताया कि रात में तेज हवा और हल्की बारिश के बीच घर के बाहर खड़ा नीम का पेड़ मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से दीवार टूट गई। उस समय घर के अंदर कन्हैयालाल, उनकी 45 वर्षीय पत्नी रूपरानी, पुत्र अंकित, पुत्रवधू श्रुति तथा डेढ़ वर्षीय पौत्र देवांश सो रहे थे। दीवार गिरने से सभी लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में रूपरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए लहरापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया गया। इसके अलावा गाँव के ही रामकिशोर पुत्र मौजीलाल की
टिन शेड उड़ी, दीवार गिरने से सीमेंट दब गई और रामकिशोर को मामूली चोट आई। जबकि लालाराम का बरगद का पेड़ गिरा और लालाराम को भी चोट आई।
भैयालाल पुत्र अजुद्दी
टिन शेड उड़ा और छप्पर गिरा। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आकलन किया। कानपुर देहात। देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान क्षेत्र के झींगापुरवा गांव में घर के बाहर खड़ा नीम का पेड़ अचानक मकान पर गिर पड़ा जिससे मकान की दीवार ढह गई। हादसे के समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। दीवार गिरने से घर में अफरा तफरी मच गई और परिवार के कई सदस्य चोटिल हो गए।
झींगापुरवा गांव निवासी कन्हैयालाल पुत्र रामभजन ने बताया कि रात में तेज हवा और हल्की बारिश के बीच घर के बाहर खड़ा नीम का पेड़ मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से दीवार टूट गई। उस समय घर के अंदर कन्हैयालाल, उनकी 45 वर्षीय पत्नी रूपरानी, पुत्र अंकित, पुत्रवधू श्रुति तथा डेढ़ वर्षीय पौत्र देवांश सो रहे थे। दीवार गिरने से सभी लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में रूपरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए लहरापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया गया। इसके अलावा गाँव के ही रामकिशोर पुत्र मौजीलाल की
टिन शेड उड़ी, दीवार गिरने से सीमेंट दब गई और रामकिशोर को मामूली चोट आई। जबकि लालाराम का बरगद का पेड़ गिरा और लालाराम को भी चोट आई।
भैयालाल पुत्र अजुद्दी
टिन शेड उड़ा और छप्पर गिरा। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आकलन किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें