मूसानगर। सोमवार को अहिल्याबाई भारत एकता मंच के तत्वाधान में अहिल्याबाई के 301 में जयंती के अवसर में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शामिल युवाओं तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे । अहिल्याबाई भारत एकता मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में अनेक मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं, कुओं और सड़कों का निर्माण कराया। उन्होंने वाराणसी में काशी विश्वनाथ के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने महेश्वर को सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित किया तथा महेश्वरी साड़ी उद्योग को बढ़ावा दिया, जो आज भी प्रसिद्ध है। जिला अध्यक्ष अभिषेक पाल ने बताया कि शोभायात्रा का आयोजन अहिल्याबाई के 301 में जयंती के अवसर पर किया गया है शोभा यात्रा मुगल रोड अजीम गार्डन से प्रारंभ होकर नगर की प्रमुख गलियों से होती हुई पुन मुगल रोड में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल लोग तिरंगे के साथ गडरिया लिखा हुआ झंडा लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा में मुख्य रूप से अभिषेक पाल अहिल्या आर्मी जिला अध्यक्ष (कानपुर देहात) सुजीत पाल जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अरविंद पाल अहिल्याबाई आर्मी जिला महासचिव सुभाष पाल, रवि शंकर पाल, विजय पाल अंकित पाल सरमन पाल सत्येंद्र पाल,सोनू पाल, कामता पाल, रामू, रितिक, बबलू यादव अमरदीप कुरील समेत अन्य मौजूद रहे।










