कानपुर देहात जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP 2026) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण एवं प्रेरणादायक उपलब्धियां प्राप्त की हैं एवं इस पुरस्कार हेतु ऐसे बालक एवं बालिकाएं पात्र होंगे जिनकी आयु 05 वर्ष से 18 वर्ष के मध्य हो। (आयु की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी) जनपद कानपुर देहात से इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी कक्ष संख्या-105, जिला प्रोबेशन कार्यालय, कलेक्ट्रेट भवन, माती मुख्यालय, कानपुर देहात में संपर्क कर सकते हैं।










