कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मूसानगर पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को रात्रि गश्त और अपराधियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर गजनेर रोड स्थित अतिबलपुर मोड़ से इरफान पुत्र इन्दुर खां निवासी कस्बा एवं थाना गजनेर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।
बरामद मोटरसाइकिल का नंबर UP91M3926 है। ई-चालान एप पर जांच करने पर पता चला कि यह बाइक हमीरपुर जनपद से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली हमीरपुर में वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बरामदगी की सूचना हमीरपुर पुलिस को भी दे दी है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 11 अगस्त 2025 को हमीरपुर स्थित प्रधान डाकघर परिसर से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। उसने यह भी बताया कि चोरी जैसे अपराध करने के कारण वह लोगों को डराने और अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा अपने पास रखता था।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मूसानगर में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
बरामदगी में एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा एक अवैध 315 बोर तमंचा शामिल है।












