भैंस चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो भैंस और लोडर बरामद

कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने पशु चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंस, एक लोडर वाहन और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर बेहलाई पशु बाजार में छापेमारी कर शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू, रणदीप और रोशन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भैंस चोरी कर लोडर के जरिए विभिन्न पशु बाजारों में बेचते थे और प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते थे।
अभियुक्तों ने बताया कि बरामद दोनों भैंसें उन्होंने अपने गांव के महेश कश्यप के घर के बाहर से चोरी की थीं और बेचने के लिए बाजार लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लोडर वाहन को सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बरामदगी में दो चोरी की भैंस, लोडर वाहन संख्या UP 78 GN 9339 तथा एक अवैध चाकू शामिल है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें