कुठौंद जालौन। ग्राम पंचायत नाहिली में स्थित तालाब रकवा नंबर 311 और 386 में दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा बगैर कोई कानूनी तौर तरीके के अनुसार अपनी मर्जी से सीताराम, राकेश राजेश के द्वारा तालाब की जमीन पर मकान निर्माण कर लिए हैं । तथा तालाब के आसपास गंदगी फैलाने का भी इन व्यक्तियों का रवैया बना हुआ है। जिस मंदिर पर पूजा करने वाले पुरुषों तथा महिलाओं को आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इन भूमाफियाओं के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र रामकुमार दीक्षित पुत्र शिव कुमार दीक्षित ग्राम नाहिली थाना कुठौंद तहसील जालौन जनपद जालौन के द्वारा उप जिला अधिकारी जालौन को दिनांक 23 मई 2026 को दिया गया । जिसमें तालाब की जमीन पर कब्जा हटवाए जाने के संबंध तथा अवैध रूप से भू माफिया गिरी करने के सापेक्ष में उक्त कब्जा धारक व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने के लिए ऐसे व्यक्ति योग्य माने जाते हैं। उपरोक्त मामले की जांच अपनी दृष्टि कोण के द्वारा किए जाने की प्रक्रिया अमल में लाए। ताकि जिस तालाब पर कब्जा की गई जमीन सुरक्षित कराई जा सके। जिससे ग्रामीण के जानवरों जीव जन्तुओं को पीने योग्य पानी उपलब्ध हो सके। कभी किसी प्रकार की यदि कोई दैवी आपदा यदि आती है तो इस तालाब के पानी से उसका निवारण हो सकता है।








