आंधी से बिजली व्यवस्था ठप, पांच दिनों बाद भी कई गांव अंधेरे में बिजली व्यवस्था जल्द ठीक न हुई तो, क्षेत्रीय ग्रामीण करेंगे धरना प्रदर्शन

सीतापुर। जिले में आई आंधी, तूफान ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जल जीवन प्रभावित कर दिया है, 24 मई को देर रात इस भयंकर तूफान ने विकास खंड एलिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 के किनारे स्थित खगेसियामऊ गांव में प्राइमरी स्कूल के निकट लगे बिजली के खम्भों के टेढ़ा होने से बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवा के चलते बिजली के खंभे टेढ़े हो गए और विद्युत तार ढीले होकर नीचे लटक गए। जिसके कारण खगेसियामऊ समेत इसी लाइन से जुड़े बंदीपुर, खैरेपरा सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार घटना पांच दिन बाद भी बिजली विभाग विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कर सका जब कि पूर्व में ही विभाग को सूचना दे दी गई थी, जिस पर विभाग के लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। हालांकि कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर काफी नाराजगी है। विधुत उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग केवल निरीक्षण कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है, जबकि समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक खंभों और तारों की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह बिजली विभाग के खिलाफ कुछ बड़ा ही धरना-प्रदर्शन करेंगे, तब विभाग कार्यवाही करेगा, इससे पहले ही बिजली विभाग अपने कार्यों को समय रहते पूरा कर ले ताकि आस पास के क्षेत्रीय ग्रामीणों को मजबूर न होना पड़े। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित गांवों में जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु हो सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें