विकासखण्ड मैथा में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन।

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में विकासखण्ड मैथा में बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रथम त्रैमासिक बैठक प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आहूत की गयी। संरक्षण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ओझा द्वारा बाल अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लिंग आधारित भेदभाव और उन्मूलन को दूर करने एवं बालिकाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने और उनकी भागीदारी को सक्षम बनाना है साथ ही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बालिकाओं के लिंग अनुपात में ध्यान केन्द्रित करने और पी सी पी एंड डी टी एक्ट १९९४ के बारे में कन्या भ्रूण जांच पर दंड प्रावधान पर चर्चा की गई, बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की देखरेख संरक्षण उपचार विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के विषय में एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012, बाल विवाह से होने वाले नुकसान, थाने मे कार्यरत महिला हेल्पडेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर चर्चा करते हुये वर्षों से गिरते लिंगानुपात के कारण महिलाओं/पुरूषों में बालिकाओं के प्रति भेदभाव, महिला की सुरक्षा और सशक्तीकरण तथा गुड टच-बैड टच के बारे में अवगत कराते हुये स्कूलों में प्रचार प्रसार कराये जाने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकत्रि को कहा गया। लेखा सहायक द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं जैसे पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता आदि के बारे मंे बताया गया साथ ही आपातकालीन सेवायें जैसे 181, 1090, 112, 1098, 1076 आदि के बारे में जागरूक किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा ग्राम स्तर पर महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम के आयोजन हेतु समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करते हुये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाते हुये पम्पलेट/स्टीकर वितरित किये गये। बैठक में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से बाल संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, लेखा सहायक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अंागनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थिति रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें