बिठूर में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया ईद-उल-अजहा

बिठूर। ईद-उल-अजहा का पर्व बिठूर क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।
त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रशासन द्वारा पहले से ही प्रमुख मुस्लिम उलेमाओं, पेश इमामों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई थी। सभी के सहयोग से ईद-उल-अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
त्योहार के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें