थाना कुठौंद का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण

 

कुठौंद जालौन।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी द्वारा सुबह 10 बजे थाना कुठौंद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात तथा भोजनालय का अवलोकन किया गया।
इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं अद्यावधिक करने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलबन्त सिंह, उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल प्रेमकिशन,कांस्टेबल प्रवीण शर्मा, कपिल देव, सर्वेश‌ कुमार सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें