कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज़ शांतिपूर्ण अदा की गई पुरानी जमा मस्जिद और ईदगाह में हाजरो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल जगह जगह तैनात रहा पुलिस की कड़ी निगरानी में यह धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ ईदगाह में मौलाना अनिसुरहमान ने नमाज़ अदा कराईं जब की पुरानी जमा मस्जिद में मौलाना निमतुललाह ने नमाज़ पढ़ाई मौलाना अनिसुरहमान ने बताया कि ईद उल अजहा का त्योहार आपसी भाई चारे का संदेश देता है उन्होंने लोगों से गिले शिकवे भुलाकर एक दुसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देने का आह्वान किया वही मौलाना निमतुललाह ने जानकारी दी कि बकरा ईद तीन दिनों का त्योहार है इन तीनों दिनों में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी देते हैं
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात








