निःशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए कानपुर भेजे गए मरीज

रसूलाबाद कानपुर देहात। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आए हुए लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। जरूरतमंदों को दवाएं भी वितरित की गई तो मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क आंखों के ऑपरेशन के लिए कानपुर बुलाया गया।
रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर ग्राम पंचायत निवासी समाजसेवी नागेंद्र सिंह राजावत बंटू के द्वारा शंकरा आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र का संपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आंखों का परीक्षण किया गया। आए हुए मरीजों को दवाएं भी दी गई। करीब दो दर्जन से अधिक मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। जिनमें ऑपरेशन का सुझाव दिया गया कि निःशुल्क शंकरा नेत्र अस्पताल तातियागंज कानपुर में होगा। समाजसेवी नागेंद्र सिंह बंटू के द्वारा लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहे हैं। उनके द्वारा इस कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों गुरदेव सिंह, गोविंद त्रिवेदी, शरद पांडेय, हिमांशु सहित एक बड़ी टीम ने आए हुए लोगों की आंखों का परीक्षण किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष सिंह, जमाने सिंह गौर, चिंटू गौर, अंतर यादव ,श्याम पाल सिंह, विजयपाल सिंह गौर, जगदीश सिंह राजावत, सत्येंद्र सिंह,अमित सिंह गौर, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें