ईद को लेकर महटोली गांव में फ्लैग मार्च, प्रशासन रहा अलर्ट

कानपुर देहात सिकंदरा मे ईद उल फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है इसी क्रम में क्षेत्र में अमन-चैन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया तहसीलदार राकेश चंद्रा और अमराहट थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ महटोली गांव और उसके आसपास के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहार को शाति सौहार्द तथा परम पारिवारिक तरीक़े से मनाने की अपील की पैदल मार्च के दौरान तहसीलदार राकेश चंद्रा ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वाले या सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा तहसीलदार राकेश चंद्रा ने कहा प्रशाशन हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रति बृद ईद के दृष्टिगत चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा जनता से अपील है कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को अमराहाट थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने पुलिस बल को अपने अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाने की निर्देश दिए हैं पैदल मार्च में बड़ी संख्या महिला और पुरुष पुलिस कर्मी शामिल रहे जिससे स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई ग्रामीणों ने भी प्रशासन को शांति व्यवस्था रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है

 

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें