कालपी जालौन – कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी गांव में गर्मियों की छुट्टियां बिताने आई एक किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है उरई शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी कक्षा 8 की 16 वर्षीय छात्रा प्रिंसी इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों में अपने मामा प्रधान प्रतिनिधि बबलू के घर निवाड़ी गांव आई हुई थी बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसने सल्फास खा ली जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी इलाज हेतु लाए अस्पताल में मौजूद डा विशाल ने छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज उरई रिफर किया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया सूचना मिलने पर ज्ञान भारतीय चौकी प्रभारी बिपिन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रारंभिक जांच में मामला जहरीला पदार्थ खाने का माना जा रहा है हालांकि छात्रा द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी








