गंगा दशहरा के अवसर पर सेंगूर घाट में भव्य गंगा आरती का हुआ आयोजन

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “नमामि गंगे” अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति, कानपुर देहात द्वारा दशहरी ग्राम स्थित सेंगूर नदी घाट पर भव्य गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सायंकाल आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए माँ गंगा एवं समस्त नदियों की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ दीपों की अलौकिक छटा के मध्य गंगा आरती सम्पन्न हुई। घाट परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। उपस्थित जनसमूह को नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण अपनाने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।बइस अवसर पर वक्ताओं द्वारा कहा गया कि “स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा सामाजिक दायित्व है। सभी नागरिकों को नदियों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ गंगा का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे विवेक कुमार सैनी, दशहरी ग्राम प्रधान सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनसमुदाय उपस्थित रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें